फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन के बाद ट्रेन के आगे कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंदिर में दर्शन करने के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इससे करीब आधे घंटे डाउन लाइन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के गांव खलौआ निवासी शीला वर्मा (40) ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने पांच बजे रोजा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन पर लखनऊ मेल के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर और पावर केबिन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पटरी से हटाकर उसकी शिनाख्त करने की सूचना दी। महिला की ट्रेन से कटकर जान देने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां शव की शिनाख्त भतीजे हिमांशु ने शीला वर्मा के रूप में की। बताया जा रहा है कि कई साल पहले शीला वर्मा के पति नंदकिशोर की बीमारी से मौत हो गई थी। बेटी की शादी दिल्ली में कर दी थी। इसके बाद से महिला अकेली रहती थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे स्टेशन के आसपास जीआरपी के सिपाही ने महिला को टहलते देखा था। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को एक मंदिर में दर्शन करते देखा था। इसके बाद महिला का शव पटरी पर पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें