फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे से सिर पर मारी गोली

विज्ञापन
अल्हागंज में मृतक हर्ष पांडे का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
अल्हागंज। गांव चिलौआ में एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने सिर पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव चिलौआ निवासी उमेश पांडे के बेटे हर्ष (21) ने तमंचे से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तमंचा कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है जिसमें आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया गया है। युवक की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें