शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में कोर्ट के आदेश पर चार मार्च को 27 साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पीड़िता ने दो सगे भाइयों पर 12 साल की उम्र में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सोमवार को पीड़िता को थाने बुलाया गया था। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने पीड़िता को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सिविल जज सीनियर डिविजन आभापाल ने पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए। सदर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान करा दिए गए है। विवेचना की जा रही है। संवाद