फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्कर गिरफ्तार, 34 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कटरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार शाम तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 34 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना कटरा पुलिस ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद रोड से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें मुन्ना, सरदारा और कल्लू शामिल हैं। पकड़े गए तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके पास से 34 गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लाई और पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिस को बताया कि पुलिस की सख्ती के कारण गोवंशीय पशुओं को गाड़ी में नहीं ले जाते थे। पुलिस को शक न हो इसलिए पशुओं को पैदल ही बरेली के फरीदपुर में ले जाकर बेच देते थे।
एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें