फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 12 फरवरी को मरिया धाम श्मशान घाट से नगर के मोहल्ला निजाम गंज निवासी अमित गंगवार की बाइक चोरी हो गई थी। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि खैरपुर की ओर से तीन बाइकों से पांच संदिग्ध लोग तिलहर की ओर आ रहे हैं। रात करीब 11:30 बजे खैरपुर रोड पर गांव सुल्तानपुर की पुलिया के पास खैरपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोका गया तो उन्होंने फायर कर दिया। पुलिस ने तिलहर के मोहल्ला उमरपुर निवासी शातिर अपराधी राजू उर्फ सरताज, गांव टाई निवासी सरबजीत उर्फ बग्गा, गांव धनेला निवासी बाबूराम, मोहल्ला निजामगंज निवासी अखिलेश को चार तमंचे, चार कारतूस समेत पकड़ लिया। इनके पास से दो दिन पहले चोरी की गई अमित गंगवार की बाइक भी मिली है। मुठभेड़ के दौरान मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अनिल बाइक से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजू उर्फ सरताज शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से ही दर्ज है। सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें