फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर। संदिग्ध हालत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनके बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मदनापुर थाना क्षेत्र के बरीखास के रहने वाले साधौ सिंह (81) सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति से अपने 50 हजार रुपये लेने गए थे। बेटे बलविंदर के मुताबिक उस व्यक्ति ने उनके पिता को बीमार बताकर एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। लगभग बेहोशी की हालत में उन्हें घर ले आए। बलविंदर के मुताबिक थोड़ी देर बाद पिता की मौत हो गई। बलविंदर ने मदनापुर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें