फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार कराने का आरोप लगा पति समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलदांपुर/सिंधौली। एक युवती ने पति सहित तीन लोगों पर जबरन देह व्यापार कराने, गर्भपात कराने और आए दिन पीटने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंधौली के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लखीमपुर के एक गांव के झोलाछाप से 22 मई 2017 को हुई थी। झोलाछाप पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छिपाकर उससे शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पिटाई करने लगा और जबरिया देह व्यापार कराने लगा। पति का साथ गांव का ही कमलकिशोर और पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मजरा निवासी लच्छू भी साथ देता था। 25 नवंबर 2020 को पति के घर नहीं होने पर वह मौका पाकर मायके चली आई। 16 दिसंबर को उसका पति लच्छू और कमलकिशोर के साथ उनके घर आए और उसे जबरिया अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने आकर बचाया। थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर उसने एसपी से न्याय की गुहार की। इसके बाद सिंधौली कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिंधौली जगनारायण पांडे ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। महिला झूठा आरोप लगा रही है। इससे पहले भी वह 2018 में पुवायां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें