फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन पुलिस ने दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक के कब्जे से तमंचा तो दूसरे के कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन दीपक शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी संतोष सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, फायरिंग आदि संगीन धाराओं में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। हाल ही में कांवड़िया गोलीकांड में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को त्यागी आश्रम के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। उधर शिवदत्त मिश्रा निवासी मोहल्ला सराय काईयां थाना राम चंद्र मिशन को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें