सोने चांदी के जेबरों सहित पुलिस गिरफ्त में बदमाश लालू व हरद्वरी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके लूट की चार वारदातों का खुलासा कर दिया। चोरी और लूट के जेवर खरीदने वाले को भी पकड़ लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी की रात 9:30 बजे शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रोड पर गश्त के दौरान एक युवक खेतों की तरफ भागा। पुलिस ने पीछा करके युवक को दबोचा लिया। युवक की पहचान थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी लालू के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने थाना तिलहर, निगोही, कांट, शहाबाद में लूटपाट की वारदात करना स्वीकार किया। उसके घर से पांच सौ रूपये और सोने-चांदी के करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना मदनापुर के गांव ठुकुरी निवासी हरद्वारी को भी गिरफ्तार किया है जो लूट के जेवर खरीदने पहुंचा था।