फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रही पुलिस, कोतवाली से 50 कदम की दूरी पर स्कूल में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। शुक्रवार रात चोरों ने कोतवाली से महज 50 कदम दूर स्थित प्राथमिक स्कूल प्रथम के दरवाजे को आग लगा दी और सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार कश्यप ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष रमेश शुक्ल के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने स्कूल के दरवाजे में पहले आग लगाई और फिर गैस सिलेंडर, 20 भोजन थाल, एक साइकिल, खेलकूद का सामान, अग्निशमन यंत्र, चार कुर्सी आदि सामान चोरी कर लिया। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर घटना का पता लगा। आग से स्कूल की टाट-पट्टी और अन्य सामान भी जल गया है। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें