तिलहर। बेटे के साथ साइकिल पर जा रही महिला की सोमवार शाम डंडिया बाजार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
थाना निगोही क्षेत्र के गांव कुदिन्ना मायादेवी (52) पत्नी मनीराम सोमवार दोपहर 3:30 बजे अपने बेटे धर्मपाल के साथ साइकिल पर दवा लेेने तिलहर क्षेत्र के गांव डंडिया बाजार जा रहीं थी। मां-बेटा जैसे ही डंडिया बाजार के पास पहुंचे, तभी महमूदपुर रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मायादेवी साइकिल से नीचे गिर गईं। इसी बीच उनके सिर से ट्रॉली का पहिया निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे चौकी बिरसिंहपुर के उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। संवाद