बंडा। बुधवार रात सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी के थाना गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी 34 वर्षीय मनोज कुमार अपने साथी मोहल्ला तीर्थ निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार के साथ बाइक पर बुधवार रात बंडा से खुटार होते हुए गोला जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बंडा सीएचसी भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।