फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीडन में पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव गुनारा निवासी नाबिदा खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दस महीने पहले उसकी शादी नगर के मोहल्ला यूसुफजई निवासी वसीम खां के साथ हुई थी। आरोप है कि पति व ससुर उसकी मां का सिकंदरपुर गांव में स्थित मकान को बेचकर उसका रुपया उन लोगों को लाकर देने का दबाव बना रहे थे। 10 सितंबर को उन लोगों ने पुन: वह मांग दोहराई तभी उसने ऐसा करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति वसीम, देवर जैनुअल व शोएब, ननद इल्मी व देवरानी नजमा ने उसे कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा इस दौरान उसका ससुर नासिर खान तमंचा लिए खड़ा रहा। बाद में वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर मायके भाग आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें