बंडा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया शनिवार शाम उसकी पुत्री शौच के लिए खेत पर गई थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचने लगा। विरोध करने पर पुत्री को जान से मार देने की धमकी दी गई और दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी ने पुत्री को पीट दिया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।