कलान। कोतवाली क्षेत्र के अस्योली और लालपुर गांव से गुजर रही दो महिलाओं को बच्चा पकड़ने के गेंग का सदस्य बताते हुए ग्रामीणों ने उनकी धुनाई कर दी। मौका पाकर महिलाएं कोतवाली पहुंची और थाना इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों अलग अलग गांव की रहने वाली हैं। उनपर गलत आरोप लगाकर कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़का दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिलाओं की जानकारी जुटाई और उन गांवों में जाकर पता किया तो मारपीट की घटना सही मिली। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि गलत अफवाह फैलाने के मामले में गांव बगैरखेत निवासी कंचन, सीताराम, कृपाल, अखिलेश, रामदीन, राजीव और लालपुर निवासी रामाधार नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।