पुवायां। गांव जिगनिया मुजप्ता निवासी रामू की पत्नी आशा देवी ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को उसकी बकरी का बच्चा पड़ोसी सोसपाल की छत पर चला गया था। इस पर सोसपाल, उसका पुत्र जीवेशनंदन, शिवराम, पत्नी सावित्री देवी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके ऊपर चाकू प्रहार कर घायल कर दिया। बाद में उसे डंडों से भी पीटा गया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। शोर मचाने पर उसकी ननद और परिवार के अवनीश ने बचाया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।