पुवायां। बैंक से ढाई लाख रुपये गायब होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया गया है।
गौरतलब है कि पुवायां निवासी विपिन मिश्रा शनिवार को बड़ौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की तकिया शाखा में ढाई लाख रुपये जमा करने गए थे। इस बीच काउंटर से कोई रुपयों भरा थैला उठाकर भाग निकला था। विपिन मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर थैला ले जाने वाले की तलाश की थी लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। इसके बाद रविवार शाम को विपिन मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी देखने के बाद संदिग्ध लगने वाले एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सोमवार देर शाम पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।