कांट (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर गुरुवार देर रात कांट थाना क्षेत्र में जसुआ की पुलिया के पास ट्रक ने बाइक रौंद दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। इनमें एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायल हालत गंभीर होने की वजह से बेहोशी की हालत में है। देर रात तक पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।