फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देवकीनंदन की मौत की गुत्थी सुलझाने बरेली से पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

विज्ञापन
खुटार में देवकीनंदन का शव मिलने के स्थान पर जांच करती बरेली की क्राइम ब्रांच टीम। संवाद
विज्ञापन
- घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लोगों से भी जुटाई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। गांव चांदपुर के देवकीनंदन की मौत के मामले में बरेली की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मौका मुआयना किया। टीम ने काफी देर तक मौके पर रहकर साक्ष्य एकत्र किए। सूत्र बताते हैं कि मामले में जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
गांव चांदपुर के धर्मेंद्र मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र देवकीनदंन 28 फरवरी को घर से बाइक पर गोल्डन फ्लावर स्कूल में पढ़ने गया था। 28 फरवरी की ही दोपहर उसका शव खुटार के मोहल्ला रायटोला में रहने वाले सरकारी स्कूल में शिक्षक दंपती प्रमोद कुमार और अंजू देवी के घर में फंदे से लटका मिला था। देवकीनंदन के पिता की ओर से प्रमोद कुमार, प्रमोद की पत्नी अंजू देवी और नाबालिग पुत्री के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देवकीनंदन की मौत हैंगिंग से होने की रिपोर्ट आई थी। इस मामले में खुटार पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की थी। देवकीनंदन के परिजन गैर जिले की पुलिस से जांच की मांग कर रहे थे। कई नेता भी देवकीनंदन के परिवार की मदद में जुटे थे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने मामले की जांच गैर जनपद की पुलिस से कराने की सिफारिश डीजीपी से की थी। डीजीपी ने बरेली के एसएसपी को इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजवीर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां देवकीनंदन का शव मिला था। साक्ष्य एकत्र करने और खुटार पुलिस से जानकारी लेने के बाद टीम लौट गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जांच बरेली पुलिस को दी गई थी। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें