केएसएफएल
मैदान पर चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को डीसीए
शाहजहांपुर और लिटिल मास्टर देहरादून के बीच मैच हुआ, इसमें मेजबान टीम
विजेता रही। शाहजहांपुर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 144
रन बनाए। साहिल ने अविजित 99 और नितिन ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में
देहरादून की टीम 74 रन ही बना सकी। चार विकेट लेने वाले अरीब को मैन ऑफ दि
मैच घोषित किया गया। एक अन्य मुकाबले में लखीमपुर ने हरदोई को दो विकेट से
पराजित किया। राहुल मैन ऑफ दि मैच रहे। अंपायरिंग मनोज और अर्जुन ने की।