फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अजय क्लब ने जीता उद्घाटन मैच अमर उजाला ब्यूरो

Tue, 16 Dec 2014 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट मैदान पर शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। उद्घाटन मैच अजय कैंट क्लब और याकूब क्लब के बीच हुआ, जिसमें अजय क्लब विजयी रहा।
विज्ञापन

अजय क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 113 रन बनाए। नईम ने 20 और मोनू ने 21 रनों का योगदान दिया। जवाब में याकूब क्लब की पूरी टीम 108 रन ही बना सकी और पांच रन से मैच हार गई। अमित ने 21 और शुभम ने 23 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से नईम ने तीन तथा मोनू ने दो विकेट लिए। याकूब क्लब के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंपायरिंग अर्जुन और जाहिद ने की। आयोजक मनोज यादव ने बताया कि मंगलवार को लज्जाराम एकेडमी और गदियाना क्लब के बीच मैच सुबह 10 बजे से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें