फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रोजा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सरही में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। प्रतियोगिता में रोजा की टीम विजयी रही। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने ट्रॉफी प्रदान की। फाइनल मुकाबला रोजा और रूरा टीम के बीच हुआ, जिसमें रोजा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन बनाए। सोनू ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में रूरा की टीम 113 रन ही जुटा सकी। विजेता टीम की ओर से राहुल ने तीन विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने दोनों टीमों को ट्रॉफी और नगद राशि से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ईश्वर चंद्र पांडेय, शहजादे, अब्बास अली, सलमान, भूरे, इलियास अली, डॉ. रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें