फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवंश के अवशेष मिलने पर गोरक्षकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुरगिया बहादुरपुर स्थित प्लॉटिंग क्षेत्र में भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोरक्षकों के नाराजगी जताने पर पुलिस ने जेसीबी मंगाकर गोमांस को दफन करवाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के मंडल महासचिव शिवेंद्र सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुर्गिया बहादुरपुर संगम वाटिका फेस-2 पहुंचे। जहां पर गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर भी अवशेष मिले, जिसकी सूचना थाना प्रभारी धनंजय सिंह को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस उपाध्यक्ष प्रयांक जैन, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी मौके पर पहुंच गए। गोवंश अवशेष मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ग्रामीण ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और जेसीबी मंगाकर अवशेषों को सड़क के किनारे जमीन में दफन कराया गया। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें