तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अहसान हुसैन ने हत्या के मुकदमे में दो सगे भाइयों समेत पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक नाबालिग आरोपी का मुकदमा किशोर न्यायालय भेजा गया है। इससे नाराज होकर जितेंद्र, जितेंद्र के भाई छोटे टुइयां उर्फ नितिन, एक नाबालिग, कृष्णपाल, देवेंद्र, श्रीपाल आदि असलहे लेकर आ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अहसान हुसैन ने हत्या के मुकदमे में दो सगे भाइयों समेत पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एक नाबालिग आरोपी का मुकदमा किशोर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
एडीजीसी विनोद शुक्ला ने बताया कि परौर थाना क्षेत्र के गांव कुंडरी निवासी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत गांव गहबरा के पास रामगंगा नदी के किनारे है। गहबरा गांव के जितेंद्र व अन्य लोग खेत पर खड़ी फसल चरने के लिए जानवर छोड़ देते थे। मनोज ने बताया कि 16 मई 2001 को दोपहर करीब ढाई बजे उसका भाई ब्रजेश कुमार, कुंडरी गांव के सत्यपाल आदि लोग जितेंद्र के घर पहुंचे और फसल का नुकसान कराने पर उलाहना दिया। इससे नाराज होकर जितेंद्र, जितेंद्र के भाई छोटे टुइयां उर्फ नितिन, एक नाबालिग, कृष्णपाल, देवेंद्र, श्रीपाल आदि असलहे लेकर आ गए। फायरिंग में ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए रामगंगा की ओर भाग गए। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और सरकारी वकील विनोद कुमार शुक्ला के तर्कों को सुनने के बाद जितेंद्र, नितिन, कृष्णपाल, देवेंद्र, श्रीपाल को दोषी पाया गया। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।