पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णराज की कोर्ट में पेशी आज
शाहजहांपुर। आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को पेशी होगी।
वर्ष 2014 में कृष्णाराज लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी थी। आरोप है कि निगोही में दो अप्रैल 2014 को धारा 144 लागू होने के दौरान बगैर अनुमति के ब्लॉक कार्यालय के सामने 150 लोग कृष्णाराज के स्टीकर, बैनर, पोस्टर लगा रहे थे। इस मामले में तत्कालीन निगोही थानाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत धारा 188, 177 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले वह 13 दिसंबर को कोर्ट पेश हुईं थीं। तब कोर्ट ने अगली तारीख सात जनवरी तय की थी। संवाद