फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मालदीव का हनीमून पैकेज बुक कर फंस गए दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हरभजन सिंह दुआ के बेटे हनीप्रीत सिंह के साथ ट्रैवल एजेंसी के संचालक ने धोखाधड़ी कर दी। मालदीव में हनीमून पैकेज के नाम पर भुगतान लेने के बाद विदेश भेज दिया, लेकिन वापसी का टिकट नहीं दिया। एजेंसी के संचालक ने अब फोन उठाना बंद कर दिया। हनीप्रीत ने घर से रुपये मंगाकर वापसी की है। एसपी के निर्देश पर थाने पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी हनीप्रीत गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के भतीजे हैं। हनीप्रीत की अक्तूबर में शादी हुई थी। उन्होंने ब्यू वायज प्राइवेट लिमिटेड से सवा दो लाख रुपये का भुगतान कर हनीमून पैकेज लिया था। इसमें फ्लाइट का टिकट, पूल वाला कमरा और फुल मील प्लान था। एजेंसी के मालिक पीयूष जोशी 26 से 30 अक्तूबर तक मालदीव भेजने वाला था।
कई बार फोन करने के बाद उसने फ्लाइट का टिकट नहीं भेजा। साथ ही बुकिंग निरस्त होने की बात कहते हुए नवंबर में अच्छे पैकेज पर भेजने को आश्वस्त किया। हनीप्रीत ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कई बार फोन करने पर 29 नवंबर को मालदीव जाने का टिकट भेजा। होटल पहुंचने पर पैकेज में तय पूल वाले कमरे के बजाये साधारण कमरा बुक मिला। फुल मील प्लान के बजाये एजेंसी संचालक ने मात्र ब्रेकफास्ट के रुपये भरे थे।
विज्ञापन

एजेंसी ने किसी तीसरी एजेंसी से बुकिंग कराई थी। विदेश में हनीप्रीत के पास रुपये तक नहीं बचे। साथ ही पीयूष ने तीन दिन तक फोन का जवाब नहीं दिया। हनीमून मनाने गए दंपती के तीन दिन बेचैनी में कटे। इस बीच हनीप्रीत ने अपने घर फोन किया। पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी की जानकारी परिजनों को देते हुए रुपये मंगाए। खाते में रुपये आने के बाद हनीप्रीत ने खाने का भुगतान किया, साथ ही भारत लौटे। सपा नेता ने अपने बेटे के साथ धोखाधड़ी की जानकारी एसपी को दी। पुलिस ने दिल्ली पूर्वोत्तर के मनडोली दुर्गपूरी निवासी पीयूष जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें