फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से दंपती झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मझिगवां/ पुवायां। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक बिजली गिरने से एक दंपती झुलस गए। दंपती का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। गांव बनिगवां निवासी बाबूराम मौर्या अपनी पत्नी मीना देवी और पुत्र पुष्पेंद्र, शोभित के साथ जूनियर स्कूल के पास मशीन से चारा काट रहे थे। इस दौरान मौसम बिगड़ा और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर बाबूराम और उनकी पत्नी मीना देवी झुलस गए। दोनों के शरीर पर फफोले पड़ गए। साथ ही वहीं कुछ दूर रखे कपड़े आदि भी जल गए। इस दौरान तेज गड़गड़ाहट होने से बच्चे मड़ैया के अंदर भाग गए। झुलसे दंपती का गांव में ही डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें