फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पार्षद करेंगे सीवर लाइन के कार्यों की निगरानी

Thu, 29 Feb 2024 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद पार्षद। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में बुधवार को पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें सीवर लाइन के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई गई। निगरानी के लिए पार्षदों की समिति बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पार्षद अतुल कुमार दीक्षित ने कहा कि सीवर लाइन से संबंधित जो भी कार्य चल रहे हैं, उसमें ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। एक-एक महीने तक मलबा सड़क पर पड़ा रहता है। जगह-जगह जलापूर्ति की पाइप लाइन टूट रही है। उनके वार्ड में कई लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। कहीं कोई निगरानी नहीं हो रही। पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र गुरु ने कहा कि इस तरीके की मनमानी नहीं चलने देंगे। पार्षद अनूप गुप्ता ने नगर निगम और जल निगम की अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। पार्षद रामबरन सिंह चंदेल ने कहा कि सीवर लाइन के कार्यों की निगरानी के लिए पार्षदों की एक समिति बनाई जाएगी, जो हर वार्ड में घूमकर समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसका निस्तारण कराएगी। पार्षद धीरेंद्र कुमार, पार्षद विपिन यादव व पार्षद विनय सक्सेना ने भी विचार रखे। इस मौके पर पार्षद सुधीर गुप्ता, विजय कुमार, राजेश गंगवार, संजय कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें