फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता ने दरोगा को मास्क लगाने की दी नसीहत, नोकझोंक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट ब्लॉॅक के कुर्रिया कला गांव में मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी नेता और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीजेपी नेता अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर बीजेपी नेता और दरोगा में तीखी नोकझोंक होने लगी। हालांकि पास में खड़े अन्य पुलिसकर्मी मामले को शांत कराने की कोशिश करते रहे। उधर, नेता ड्यूटी कर रहे दरोगा को मास्क लगाने की नसीहत दे रहे थे। दरोगा बगैर मास्क के मतदान केंद्र के बाहर ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल कुछ देर की तीखी नोकझोंक के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें