फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : तब्लीगी जमात से जुड़े थाईलैंड का एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
शाहजहांपुर जिला अस्पताल में खडी एबुंलेंस और पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र में अंटा चौराहे के पास  स्थित एक मस्जिद में नौ लोग थाईलैंड के और दो लोग तमिलनाडु के व एक शहर का युवक हिरासत में लिया गया था। थाईलैंड के रहने वाले यह लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। कोरोना संक्रमित होने के संदेह में इन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया।इसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। जहां से शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो इनमें से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थाईलैंड के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन के निर्देश पर कोरोना पॉजिटिव को ददरौल में बनाए गए एल-वन सेंटर में आइसोलेट किया गया है। अभी 8 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें