फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित बनने से होगा कोरी समाज का विकास

Sun, 07 Feb 2016 11:35 PM IST
खुदागंज, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरी समाज कल्याण सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई के साहस और सहनशीलता से कोरी समाज की महिलाओं को शिक्षा लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वह कस्बा स्थित जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में कोरी समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कोरी समाज के लोग संगठित होकर शिक्षित बने, तभी हमारे समाज का विकास होगा। इस अवसर पर समिति के ब्लाक अध्यक्ष तुलसीराम कोहली ने कहा कि कोरी समाज की हर सरकार में उपेक्षा की गई।  इसका कारण है कि समाज के लोग संगठित नहीं है। तुलसीराम ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुये नगर की 16 अतिनिर्धन एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किये। इस अवसर पर समिति के बृजराम, मनोज कुमार, हेमराज, प्रहलाद, रेखा कोहली, लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिवशंकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें