फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीज और उर्वरकों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव कृषि की ओर से दिए गए निर्देश में वर्तमान में कृषकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बीज व उर्वरक आदि निर्धारित मूल्य पर दिए जाने हैं। इसकी निगरानी करने के लिए विकास भवन स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर- 8429400522 व 8429400585 है। कंट्रोल रूप में कृषकों से प्राप्त होने वाली समस्याओं को एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक को कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। किसान किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें