नभीची गांवसभा के लिए गांव लक्ष्मनपुर गौटिया निवासी दिव्या भारती और सीमा देवी के बीच कड़ा मुकाबला था। मतगणना पूरी होने पर छिवया भारती को 401 और सीमा देवी को 399 मत मिले। सीमा देवी ने आरओ से रिकाउटिंग कराने का अनुरोध किया, जिसे आरओ ने खारिज कर दिया। इस पर सीमा देवी फफक कर रो पड़ी। सीमा देवी के पति लालसिंह ने दुबारा गणना नहीं कराए जाने का विरोध किया तो मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें मतगणना पंडाल से जबरिया बाहर कर दिया। सीमा देवी काफी देर तक पुन: मतगणना कराने की मांग करती रहीं, लेकिन उनकी एक न सुनी गई।