फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति, बीमारी का खतरा

Mon, 29 Jul 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के क्वार्टरों में आया दू​​षित पानी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर और कर्मचारी कॉलोनी की पुरानी व जर्जर पाइप लाइन से दूषित पानी की आपूर्ति होने लगी है। यह पानी पीने, कपड़े या बर्तन धोने के लायक भी नहीं है। इस वजह से कर्मियों को बोतल बंद पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवन के पीछे कॉलोनी में करीब सौ क्वार्टर बने हुए हैं। इनमें डॉक्टर और कर्मचारी रहते हैं। इन क्वार्टरों को दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। टंकी से आने वाला पानी पीला है। पानी में दुर्गंध आने के चलते कपड़े या बर्तन धोने के लायक भी नहीं है। गंदा पानी आने के चलते भीषण गर्मी में डॉक्टर और कर्मियों के सामने जल संकट खड़ा हो गया। वह दुकानों से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। कर्मियों के अनुसार, अस्पताल में बाढ़ का पानी भरने के बाद से समस्या आ गई थी। इसका समाधान नहीं कराया गया।
इधर, दूषित पानी की शिकायत आने के बाद पाइप लाइन को चेक कराया गया। प्रशासनिक भवन के सामने और चहारदीवारी के पीछे समेत तीन स्थानों पर पाइप में लीकेज मिलने के बाद सही कराने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

-
अस्पताल की अलग से पड़ी है लाइन
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में अस्पताल के लिए अलग से पानी की पाइप लाइन पड़ी है। सीएमएस के अनुसार, पाइप लाइन अलग होने के चलते मरीजों के लिए कोई समस्या नहीं है। काफी पुरानी पाइप लाइन होने की वजह से आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

-
-शिकायत आने के बाद तलाश कराने पर तीन जगह से पाइप में लीकेज मिला है। इसे सही करा दिया है। अब पानी की आपूर्ति सही होने की संभावना है।
डॉ.नेपाल सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें