फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूषित पानी फैला रहा बीमारी, टायफाइड के आठ मरीज मिले

विज्ञापन
रामापुर स्वास्थ्य कैम्प का औचक निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ।संवाद
विज्ञापन
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मलेरिया और डेंगू के बीच टायफाइड के मरीजों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। शनिवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टायफाइड के आठ रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दूषित पानी के इस्तेमाल से टायफाइड बढ़ रहा है। वहीं मलेरिया के रोगियों की संख्या तीन सौ पार कर चुकी है।

शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 9401 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं लैब में 1479 मरीजों की जांच की गई। 175 मरीज भर्ती हैं और 16 को रेफर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गौतम ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आशा और आशा संगिनी को निर्देशित किया है कि किसी गांव में बुखार के अधिक मरीज निकलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दें। गांव में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यदि किसी गांव में साफ-सफाई नहीं हुई है और जलभराव की स्थिति है तो उसकी सूचना पंचायती राज विभाग को दी जाएगी। सीएमओ ने भावलखेड़ा ब्लॉक के एचडब्लूसी रामापुर बरकतपुर व जमुका में लगे स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया। आयुष्मान भवः योजना के अंतर्गत बनाएं जा रहे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें