फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीव्र मोड़ पर कंटेनर की टक्कर पीडब्ल्यूडी मंत्री की कोठी का गेट तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की कोठी के गेट में अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कंटेनर रामपुर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गत्ता भरकर कंटेनर चालक गाजीपुर से काशीपुर जा रहा था। रास्ते में सुबह करीब पांच बजे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के प्रसाद भवन के मुख्य गेट पर कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गेट और दीवार टूट गए। मंत्री के घर की दीवार टूटने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
कंटेनर को साइड में खड़ा करा दिया गया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी सुधीर जायसवाल ने बचाया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चालक को भी तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें