फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरब्रिज का निर्माण लटका, स्टेशन रोड की खोदाई से लोग परेशान

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। रेलवे स्टेशन मार्ग पर उखरी गांव के रास्ते पर स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 341 पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए रेलवे स्टेशन मार्ग खोद दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्र से नगर के स्कूल-काॅलेजों में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों समेत हजारों ग्रामीणों का क्राॅसिंग के पास निकलना कठिन है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने ओवरब्रिज के पिलर बनाने को स्टेशन मार्ग पर कई जगह गहरे गड्ढे खोद कर उनकी मिट्टी हटाने के बजाय सड़क पर छोड़ दी गई। इस कारण बारिश में मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है और मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह बाधित हो गया है। आदर्श इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद गायत्री इंटर कॉलेज आदि शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले साइकिलों से आने वाले कई छात्र-छात्राएं इन गड्ढों में गिरने से घायल हो चुके हैं। शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने इसकी डीएम से शिकायत कर स्टेशन रोड से विद्यार्थियों के सुरक्षित निकलने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
000
एक दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित
मीरानपुर कटरा। नगर का स्टेशन रोड क्षेत्र के गांव उखरी और टिकरी खुर्द होकर रेहरा गांव तक जाता है। इसी मार्ग के आसपास मधुपुरी, परशुरामपुरी, नगला, मघा आदि एक दर्जन गांवों के करीब 20-22 हजार लोगों का इसी मार्ग से होकर नगर तक आवागमन होता है। स्टेशन रोड पर कई जगह पिलर के लिए गहरे गड्ढे बना दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को क्रासिंग के पास रास्ता पार करने में काफी दिक्कत होती है। बारिश में सड़क पर लगे मिट्टी के ढेर कीचड़ में बदलने से इतनी फिसलन हो जाती है कि दुपहिया वाहन चलाना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

000

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे कीचड़ से निकलतीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें