भावलखेड़ा। थाना आरसी मिशन में तैनात सिपाही और दरोगा का यातायात नियमों की अवहेलना करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। सिपाही बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है और दरोगा पीछे बैठे हुए हैं। इसमें लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि समस्त स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो समान रूप से कार्रवाई की जाएगी। संवाद