भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। सीतापुर मार्ग स्थित गुरु रामदास की बगिया में बप्पाजी के मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पुरोहित पं. राम खिलावन ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कराई। दिवंगत न्यायाधीश ओम प्रकाश जौहरी के सुपुत्र कुलभूषण जौहरी यजमान रहे। इस मौके पर शशि भूषण जौहरी, महि भूषण, राज भूषण, विष्णु भूषण, जय भूषण, सरोज श्रीवास्तव, कृपा शंकर सक्सेना, बाल किशन श्रीवास्तव, कुलदीप दीपक, संजय सक्सेना समेत चित्रांश परिवार के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद