कांग्रेस कार्यालय पर सभा की अध्यक्षता करते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरफान हसन खां ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और यही दिन बेरोजगार युवाओं के लिए भीख मांगने को सबसे बेहतर है। सभा के बाद सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से टाउनहाल स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सदर बाजार और खिरनीबाग होते हुए जीआईसी मैदान के सामने शहीद स्तंभ तक गए। प्रदर्शन में राहुल कुमार, मुजक्किर, दिलावर खां, नरेंद्र कश्यप, मोहम्मद परवेज, अजहर खा, अंश शर्मा, प्रत्यूष मिश्रा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर की सड़कों पर भीख मांगकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। वहां सभा करने के बाद हाथों में कटोरा लेकर राह चलते लोगों और दुकानदारों से भीख मांगकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर सभा की अध्यक्षता करते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरफान हसन खां ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और यही दिन बेरोजगार युवाओं के लिए भीख मांगने को सबसे बेहतर है। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने की बजाय प्रधानमंत्री ने युवाओं को बेरोजगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभा के बाद सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से टाउनहाल स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सदर बाजार और खिरनीबाग होते हुए जीआईसी मैदान के सामने शहीद स्तंभ तक गए। प्रदर्शन में राहुल कुमार, मुजक्किर, दिलावर खां, नरेंद्र कश्यप, मोहम्मद परवेज, अजहर खा, अंश शर्मा, प्रत्यूष मिश्रा कार्यकर्ता मौजूद रहे।