फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ब्लाक परिसर में किया प्रदर्शन

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने ब्लाक परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ब्लाक निगोही-खुदागंज जोड़ कर निगोही को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना, प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह से ही ब्लाक परिसर में एकत्र होने शुरू हो गए। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक गेट पर जाकर निगोही को ब्लाक बनाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ममता शर्मा ने कहा कि खुदागंज के लोगों को मीरानपुर कटरा होकर अैर निगोही वालें को शाहजहांपुर होकर तिलहर तहसील जाना पड़ता है। इससे समय के साथ खर्चा भी अधिक होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए निगोही को तहसील बनाया जाए। ब्लाक अध्यक्ष नदीम खां ने नहरों में पानी भेजे जाने, निगोही अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त किए जाने, निगोही-तिलहर क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक किये जाने, पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड पर रोडवेज बसें चलाये जाने की मांग की। इन लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान न हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने पर रमेश चंद्र मिश्र, रामनरेश वर्मा, जंगीलाल, रफ्फन खां, अरशद खां, हरिदेव मिश्र आदि रहे। आखिर में डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें