फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर एसपी ने दोषी स्टाफ पर नहीं की कार्रवाई

Sun, 02 Apr 2023 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर में अफीम बरामदगी के बाद मोटी डील कर होटल कारोबारी के बेटे को छोड़ने के मामले में आईजी के निर्देश के बाद भी शाहजहांपुर एसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। दूसरी ओर, एसपी सिटी बरेली ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर फरीदपुर कस्बे के होटल से स्मैक बरामदगी और होटल कारोबारी के बेटे को उठाकर छोड़ने का मामला चर्चा में रहा। सूत्रों के मुताबिक बरेली व फरीदपुर में लंबे समय तक तैनात रहे कई पुलिसकर्मी शाहजहांपुर ट्रांसफर के बाद सीमावर्ती कटरा थाने में तैनात हो गए हैं। इनमें से अधिकांश के परिवार बरेली में रहते हैं। इनकी गतिविधियों का केंद्र भी बरेली ही है। यही लोग अफसरों की आंखों में धूल झोंककर सौदेबाजी कर रहे हैं।
कटरा का मामला सामने आने के बाद आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसपी शाहजहांपुर को कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिले के एक और अधिकारी भी दोषियों को बचाने में लगे हैं। बरेली एसपी सिटी की जांच शुरू होने के बाद कारोबारी के बेटे की गिरफ्तारी के भी आसार बढ़ गए हैं। इसके लिए जेल भेजे गए आरोपियों के भी बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें