फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर्यवेक्षक का तिलहर में जोरदार स्वागत

Tue, 22 Dec 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों का जायजा लेने को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महाराष्ट्र से दो दिवसीय दौरे पर आए पार्टी पर्यवेक्षक नितिन कामलेश्वर का मंगलवार को तिलहर विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव विश्वदीप अवस्थी व उनके समर्थक शामिल रहे।  इस मौके पर कांग्रेस नेता अवस्थी ने जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र के माध्यम से पर्यवेक्षक को पार्टी और क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का बायोडाटा देकर तिलहर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिलाने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष ने पर्यवेक्षक कामलेश्वर को बताया कि जिला महासचिव अवस्थी लंबे समय से विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस को मजबूती दे रहे हैं। कटरा में सरकारी अस्पताल और गिरगिचा चीनी मिल में किसान हितों की रक्षा के लिए हुए आंदोलनों में भी अवस्थी अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं। पर्यवेक्षक ने टिकट का आवेदन लेते वक्त दोनों पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पार्टी नेतृत्व उन्हीं कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगा जो अवस्थी की तरह पार्टी और जनता के प्रति समर्पित रहते हैं। स्वागत करने वालों में लक्ष्मी नारायण मिश्रा, चिरंजीव शुक्ला, लाखा अंसारी, जगदीश गंगवार, रमेश चंद्र शर्मा, संतोष दीक्षित, विकास गुप्ता, सबील हसन, गीता शर्मा, अनुज द्विवेदी, तनवीर खां, ममता शर्मा, रोहित राठौर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें