फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए धर्मस्थल पहुंचे कांग्रेसी

विज्ञापन
तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा ​स्थित बड़ी मस्जिद में दुआ करते कांग्रेस पदा​धिकारी। स्रोत: पार्टी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तिलहर। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंदिर और मस्जिद में प्रार्थना व दुआ की। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और नगर अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जाने आलम खान, अजय पाठक के साथ कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां बालाजी के समक्ष पूजा-अर्चना कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ता कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे और चादरपोशी कर दुआ की। इस दौरान दानिश शेख, अफजल हुसैन खान, फुरकान अहमद कुरैशी, पीयूष मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें