फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस के पहुंचने पर धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए बृहस्पतिवर की रात 12 बजे जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के आवास पर रोजा पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि आधी रात में पुलिस ने पहुंचकर दिल्ली नहीं जाने का दबाव बनाया। इसे लेकर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर के सामने धरने पर बैठ गए। रात में युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी भी समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने रोजा इंस्पेक्टर से रात में पुलिस भेजने पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने पर पुलिस लौट गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि सामान्य गश्त के दौरान पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें