कॅरियर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की ओर से स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। एसपी कॉलेज में हुई परीक्षा में 1200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्था के निदेशक राहुल सिंह चौहान ने बताया कि सरकारी नौकरी के लिए उपयोगी कोर्स ट्रिपल सी और बीसीसी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स परीक्षा के माध्यम से कम शुल्क में कराए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का माध्यम बहुुत उपयोगी है। परीक्षा में कपिल अरोरा, आशीष अरोरा, अनिल सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, सरनाम, शिवानी मित्रा, गीता यादव, गुलफ्शां परवीन, मोहित, नुसरत, लालवीर, सतेंद्र सक्सेना, अजय निगम, शिवराम, मनीत कुमार आदि का योगदान रहा।