शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 25 मामलों पर सुनवाई की गई। इनमें चार दंपती में समझौता होने पर उन्हें केंद्र से ही विदा किया गया।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि कांट क्षेत्र के दंपती की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। आवेदक की पत्नी 13 दिन से मायके में रह रही थी। आरोप था कि उसका पति मारपीट करता था। थाना सदर बाजार क्षेत्र के दंपती की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। पांच दिन पूर्व हुए विवाद के बाद महिला मायके चली गई थी। आरोप था कि उसका पति मारपीट करता है और खर्च नहीं देता था। कोतवाली क्षेत्र के दाे दंपती के बीच विवाद था। एक का पति शराब शराब पीकर मारपीट करता था। दूसरे का पति बेवजह मारपीट करता था। इस तरह चारों मामलों में समझौता हो गया। संवाद