निगोही। क्षेत्र के गांव जिंदपुरा में बाल काटने को लेकर विवाद हो गया। मामले में तहरीर दी गई लेकिन बाद में समझौता हो गया।
शाम करीब चार बजे अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति बाल कटवाने एक दुकान पर गया था। आरोप है कि दुकान स्वामी ने उसके बाल काटने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दुकान स्वामी अपना समान भरकर अपने घर ले गया। थाने में तहरीर दी गई जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों से बात की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद