फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन चौपाल में डीएम से घटतौली की शिकायत

Sun, 08 Oct 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांव कहमारा में जन चौपाल के दौरान नारी एकता प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने राशन घटतौली की शिकायत की। डीएम ने मामले में जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुओं के टीकाकरण के लिए सीवीओ को शिविर लगाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधान, पंचायत सचिव और लेखपाल को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार भी हो, जिससे लोग लाभ उठा सकें। डीएम ने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल ले जाएं। घर पर प्रसव सुरक्षित नहीं होता है।

डीएम ने राशन वितरण, स्कूल में पढ़ाई, मिड डे मील, यूनीफार्म की राशि का खाते में अंतरण, एएनएम, आशा के कार्यों आदि के संबंध में भी जानकारी ली। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने मिशन शक्ति कक्ष के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीडीओ पवन सिंह, परियोजना निदेशक जिला विकास अभिकरण अवधेश राम, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें