फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय से सांठ-गांठकर बदल दिए फ्लिपकार्ट कंपनी के पार्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी अभिनव तिवारी ने आरसी मिशन थाने पर एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से आए लैपटॉप व कैमरे के पार्सल को बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने तरुण सिंगला, रविदास और डिलीवरी बॉय के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहम्मद जई निवासी अभिनव तिवारी जिले में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का फ्रेंचाइजी पार्टनर है। आरोप है कि तरुण सिंगला व रविदास कंपनी से प्री-पेड ऑर्डर पार्सल करते हैं। दोनों डिलीवरी ब्वॉय से सांठ-गांठ कर पार्सल बदलकर रिटर्न कर कंपनी से धोखाधड़ी करते हैं। अभिनव तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तरुण सिंगला पंजाब का रहने वाला है। आरसी मिशन क्षेत्र के रेड चिल्ली ढाबे से उसने लैपटॉप और कैमरे का पार्सल बदल दिया। दोनों की कीमत चार लाख 48 हजार रुपये हैं। तरुण सिंगला से एतराज दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट र्द कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें